जानकी ब्याहने निकले भगवान जगन्नाथ:बाराती बन राजगढ़ के लोग,सात दिवसीय मेला महोत्सव का आगाज

Jul 8, 2024 - 15:38
 0
जानकी ब्याहने निकले भगवान जगन्नाथ:बाराती बन राजगढ़ के लोग,सात दिवसीय मेला महोत्सव का आगाज

राजगढ (अलवर)
 जन जन की आस्था के आराध्य देव भगवान जगन्नाथ जी महाराज की रथयात्रा सशस्त्र पुलिस की सलामी व शाही लवाजमें के साथ चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई। इस अवसर पर भगवान को इन्द्र रूपी विमान मे आरूढ़ कर मंहत पूरणदास व मदनमोहन ने पूजा अर्चना की। दुल्हा बने जगन्नाथ की नयनाभिराम छवि को देखने चौपड़ बाजार में हजारो की भीड जमा थी। इस अवसर पर धंटे धडियाल,शंख की ध्वनि के साथ साथ जय जगदीश हरे के उद़धोष से समूचा वातावरण जगदीशमयी हो गया। रथयात्रा के आगे बैडंबाजो पर भजनो की प्रस्तुतियों के साथ सैकडो भक्तो की टोलीयॉं नाचते थिरकते महानायक की महिमा का बखान कर रही थी। श्रृदालु महिला पुरूष रथ के नीचे निकले की होड़ में मशक्कत कर धर्मलाभ कमाने में पीछे नही रहे। दूसरी ओर रथ के पीछे उमस के बावजूद नन्हे बालको की पेट पलनियॉं परिक्रमा देने वालो की होड़ सभी के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। दूल्हे बने जगन्नाथ की सीताराम मंदिर,कांकवाडी हनुमान मंदिर,अवधूत आश्रम के मंहत स्वामी श्याम भारती सहित अनेक मंदिरो के मंहतो की ओर से आरती उतार अगुवानी की। रथयात्रा के मार्ग में अनेक सामाजिक संगठन व सेवाभावी लोगो ने शीतल मीठे पानी की प्याऊ,नींबू शिकंजी व प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ कमाया। कानूनी व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर माकूल व्यवस्था रही। देर रात्री जानकी ब्याहने जगन्नाथ गंगाबाग पहुॅंचे।  इसी के साथ गंगाबाग परिसर में सात दिवसीय मेला महोत्सव का आगाज हो गया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................