केसरी नंदन अखाड़े को राजस्थान जसवंत बसंत का ख़िताब
गुरला (बद्री लाल माली)
भरतपुर में आयोजित अखिल भारतीय जसवंत केसरी कुश्ती दंगल में भीलवाड़ा के मनीष पहलवान ने राजस्थान जसवंत किशोर का खिताब अपने नाम किया जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र सुखाड़िया स्टेडियम में कार्यरत व केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि भरतपुर के लोहागढ़ में स्टेडियम में दिनांक 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक अखिल भारतीय जसवंत केसरी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायाम शाला के पहलवान मनीष माली ने अखिल राजस्थान जसवंत बसंत का खिताब भीलवाड़ा के नाम किया ख़िताब जीतने पर आयोजन समिति द्वारा पहलवान मनीष को 5100 का नगद पुरस्कार व गुर्ज (गदा) व ख़िताब का पट्टा पहना कर आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया और साथ ही केसरी नंदन व्यायाम शाला के ही पहलवान संदीप प्रजापत ने अखिल राजस्थान किशोर में तीसरा स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक श्री राधे श्याम बहेड़िया,अध्यक्ष सुवालाल जाट, सचिव अरुण शर्मा,कोषाध्यक्ष महेश पांडे, रतन पहलवान रेलवे, छोटू लाल माली,शंकर लाल जाट, विष्णु पहलवान,पीयूष शर्मा, रतनलाल सुथार युवा जिला अध्यक्ष, धनराज माली भेरू पटेल, रतनलाल गुर्जर, सुनील शर्मा, सह प्रशिक्षक मुकेश जाट, नवीन मारू एवं व्यायाम शाला के सभी पहलवानों ने विजेता पहलवानों को बधाई दी।