श्रीवल्लभ कंचन बालाजी धाम ओवन में शरदोत्सव कल
गुरला (बद्री लाल माली) श्रीवल्लभ कंचन बालाजी धाम ओवन ग्राम में नेहड़ी की झोपड़ियां रोड पर स्थित अतिप्राचीन श्री हनुमद स्थल पर भव्य दिव्य मंदिर निर्माणार्थ संकल्पित श्री हनुमंत लालजी महाराज के पावन आचार्यत्व में एवं श्रीवल्लभ संकीर्तन सेवा संघ परिवार भीलवाड़ा के तत्वाधान में गौवत्स पं विष्णुश्री कृष्णतनय जी महाराज के सान्निध्य में श्रीरामचरित मानस पाठ श्रृंखला के साथ साथ प्रथम बार 6 अक्तूबर सोमवार को विशाल भजन संध्या नीमच मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा मधुर संगीत स्वर के साथ गान किया जायेगा और साथ 151 किलो दूध से खीर भोग लगाया जायेगा जिसमें चंद्रमा की अमृत वर्षा और श्री रेवतीरमन लाल जी एवं श्री हनुमानजी की आरती पश्चात महाप्रसाद वितरण किया जायेगा।