सेवा शिविरों में स्थिति बेहतर करने, आधारभूत सुविधाएं, संपर्क पोर्टल, पेंशन सत्यापन पर रहा फोकस

Oct 6, 2025 - 16:58
 0
सेवा शिविरों में स्थिति बेहतर करने, आधारभूत सुविधाएं, संपर्क पोर्टल, पेंशन सत्यापन पर रहा फोकस


कोटपूताली- बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा)  6 अक्टूबरl अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था, सेवा शिविरों की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं की स्थिति, आमजन की शिकायतों का निवारण सहित विकास कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए.

एडीएम ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक आमजन को लाभान्वित करने के लिए कार्यों में लक्ष्यानुरूप गति लाएं, शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग करें, डेटा पोर्टल पर अपडेट करें. उन्होंने शिविरों में प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग, वन विभाग, पंचायती राज विभाग एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग को विशेष कार्य योजना बनाकर स्थिति में सुधार कर जिले की रैंकिंग बेहतर करने को कहा. उन्होंने आईसीडीएस विभागीय अधिकारी को अधिकाधिक महिलाओं को योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आमजन को लाभ पहुंचाने के कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते.

उन्होंने बजट घोषणाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों के जल्द निपटारे, बिजली, पेयजल, सड़क संबंधित आधारभूत आवश्यकताओं को दुरुस्त रखने, मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए. बैठक में एसीईओ सुशीला मीणा, नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, डीएसओ शशि शेखर शर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................