सांसद संजना जाटव ने दिवाली पर की रामा श्यामा ,कठूमर खेरली के बाजार में पैदल चलकर लोगों से मिली

Oct 23, 2025 - 07:01
 0
सांसद संजना जाटव ने दिवाली पर की रामा श्यामा ,कठूमर खेरली के बाजार में पैदल चलकर लोगों से मिली

कठूमर/ दिनेश लेखी। भरतपुर सांसद संजना जाटव ने कठूमर व खेरली में पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत सोमवार को रामा-श्यामा कर कस्बे के बाजार में व्यापारियों एवं आमजन से मिलकर कस्बे के मुख्य बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
सांसद ने सबसे पहले कस्बे की जाट धर्मशाला में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार से होते हुए अम्बेडकर भवन पहुंच कर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तथा बाजार में उन्होंने दुकानों पर व्यापारियों से रामा श्यामा करते हुए आम लोगों से मिलकर दीपावली की बधाई दी।
इस मौके पर सांसद ने नगरवासियों के लिए दीपावली के इस पवित्र पर्व पर घर-घर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। क्षेत्रवासियों ने भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें दीपावली की बधाई दी।
इस मौके पर इस मौके पर कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, भूपेन्द्र गुर्जर, सोमेश्वर चौधरी, पिंकू शर्मा, शहर अध्यक्ष अजय जाटव, महेश होंडा, धर्मपाल यादव नंगली, सुखवीर, भोलू राम चौधरी, मोरध्वज दुधेरी, लेखराज मीणा, हनीफ खान, रामवीर साहडी, हरभान मानखेडा, सत्यवीर,  कुलदीप चौधरी, संतोष ठेकेदार, तेजति सरपंच आाख, मोरध्वज रेला, रामोतार अर्रूवा, राजेश खुण्डयाना, शरद मोहन जाटव, विरेन्द्र रेला सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................