बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर खिंचीं चिंता की लकीर
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) बंगाल की खाड़ी और अरब सागर मैं उठे चक्रवात के चलते उदयपुर में मौसम ने करवट बदली जिससे आधी रात से ही कई इलाकों में बारिश हुई। सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। देश रात से शुरु हुई रिमझिम बारिश ने सुबह ठंडक बढ़ा दी और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। उदयपुर जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से शहर की झीलों में बढ़ी पानी की आवक उदय सागर झील के दोनों गेट छः इंच तक खोले गए। खेतों में कटी हुई फसलें भीग जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें मंडरा रही हैं।

