शपथ के साथ शुरू हुआ ‘एकता दिवस’, दौड़ में उमड़ा उत्साह

Oct 31, 2025 - 12:51
 0
शपथ के साथ शुरू हुआ ‘एकता दिवस’, दौड़ में उमड़ा उत्साह

तखतगढ़ (बरकत खान) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस थाना तखतगढ़ में ‘एकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुई, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

शपथ के उपरांत ‘Run For Unity’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिस थाना तखतगढ़ का समस्त स्टाफ, कांस्टेबल पदमाराम, एएसआई रघुवीर सिंह, राजकीय संघ केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, राम सिंह तंबावत, विजू जाट सहित अनेक नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस, जीआरपी, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक तथा समस्त प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि “एकता की शक्ति ही राष्ट्र की असली पहचान है।”

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है