उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पर वर्कशॉप: असाक्षरों का सर्वे, उल्लास मोबाइल ऐप पर डेटा दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ ब्लॉक में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह थे।
उल्लास नवसाक्षरता कार्यक्रम के ब्लॉक-स्तरीय प्रशिक्षण में ब्लॉक समन्वयक, संकुल प्रभारी और अन्य शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। गौरतलब है कि 2011 की जनगणना के अनुसार भारत साक्षरता की गम्भीर चुनोती का सामना कर रहा है। अनुमानत: भारत मे 18.12 करोड़ वयस्क निरक्षर है। यह कार्यक्रम पढ़ने, लिखने ओर अंकगणित कौशल सहित कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करने पर केंद्रित है और शिक्षार्थियों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल से समृद्ध करता है तथा आजीवन सीखने को बढ़ावा देता है।
नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वेयर द्वारा असाक्षरों का सर्वेक्षण करना और उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा दर्ज करने का प्रशिक्षण देना, व्यापक प्रचार प्रसार करने व क्षमता संवर्धन करना है। इस प्रशिक्षण का लक्ष्य कार्यात्मक साक्षरता (पढ़ना, लिखना, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता) के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी असाक्षरों को साक्षर बनाना है।
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में प्रशिक्षण बुधराम प्रधानाचार्य ,उपमा गोयल प्रधानाचार्य,नरेन्द्र कुमार गुप्ता ब्लॉक कोर्डिनेटर, तरुण अटोलिया RP के द्वारा दिया गया।