स्काउट एवं गाइड के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन
लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिलकपुर धाम आश्रम मे स्काउट एंड गाइड के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ । इस शिविर में कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स का स्काउट गाइड को प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षक सुनील बैरवा ने बताया है कि ये शिविर विधास्थली कॉलेज के बीएसटीसी के विधार्थियो का है। जिसमे विधार्थियो को हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के बारे में बताया गया ।नैतिक जीवन में काम आने वाली हर चीज के बारे बताया है। देश के प्रति सम्मान होना देश सेवा का जज्बा होना चाहिए हम सभी मे शिष्टाचार का व्यवहार होना चाहिए खैरथल -तिजारा के डीईओ आकाश शर्मा ने तिलकपुर धाम आश्रम की प्रशंसा करते हुये । उन्होंने कहा कि तिलकपुर धाम बहुत ही अच्छा आश्रम है। तिलकपुर वासियों ने इन सात दिनों में इतना प्यार दिया है कि मै जीवन में कभी भूल नही सकूंगा। सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुत दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बालक दास जी महाराज तिलकपुर धाम पीठाश्वर ने की इस दौरान अलवर जिले के डीईओ अजय वर्मा, प्रशिक्षक अरबिंद प्रजापत, जिला सचिव गोविंद लपाला, प्रशिक्षक सौरभ, प्रशिक्षक सुनील बैरवा, छोटेलाल खेडामंगलसिहं आदि उपस्थित रहे।