मतदाता के घर पहुंची जिला कलेक्टर, गहन पुनरीक्षण प्रपत्र भरवाया

रात्रि चौपाल, बिजली-पानी, सड़क और राशन की समस्याएं भी सुनीं

Nov 5, 2025 - 06:01
 0
मतदाता के घर पहुंची जिला कलेक्टर, गहन पुनरीक्षण प्रपत्र भरवाया

कोटपूतली-बहरोड़  (भारत कुमार शर्मा) जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने मंगलवार शाम बानसूर उपखंड की होलावास ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के दौरान, जिला कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 (SIR) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए बताया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्र भरवा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। इस क्रम में, जिला कलेक्टर स्वयं एक मतदाता के घर पहुंचीं और प्रपत्र भरवाकर गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समझाई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग हरित ने बताया कि बानसूर क्षेत्र में सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण (हाउस टू हाउस विजिट) और मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और बीएलओ के आने पर सही जानकारी प्रदान करने की अपील की।

कलेक्टर गोस्वामी ने चौपाल में ग्रामीणों से बिजली, पानी, सड़क और राशन से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान कराया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में जनसेवाओं की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी समस्याएं साझा कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................