नगर पालिका नारायणपुर का 23 करोड़ 60 लाख का बजट पारित
नगर पालिका के विकास कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी" - देवी सिंह शेखावत

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर नगरपालिका की बैठक का गुरुवार चेयरमैन मन्नी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें कस्बे के विकास सुविधाओं तथा सौंदर्यकरण को लेकर 23 करोड़ 60 लाख का बजट पारित किया गया।
विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि शहर के विकास में बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पार्षद बुद्धराम यादव,दिनेश भार्गव,आकाश अग्रवाल सहित अन्य पार्षदों ने भी विकास कार्यों की बात रखी।बजट में नगरपालिका क्षेत्र में करीब अनुमानित आय 23 करोड़ 63 लाख की संभावना बताई जा रही है। जिसमें व्यय अनुमानित 23 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें ज्ञानपुरा में 1 करोड़ 25 लाख का नाला निर्माण नारायणपुर नदी में ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने के लिए 4 करोड़ 25 लाख नाला निर्माण,लाईट के लिए 3 करोड़, सफ़ाई व्यवस्था पर 2 करोड़ 50 लाख, सड़क निर्माण कार्य पर 50 लाख, संविदा कर्मियों पर 10 लाख, डम्पिंग यार्ड,फायर स्टेशन, सामुदायिक भवन,सफाई यन्त्र सहित बजट का अनुमोदन किया गया।






