शीतला वाटिका में पर्यावरण गोष्ठी आयोजित, 'प्लास्टिक हटाओ-प्रकृति बचाओ' का दिया संदेश

Jun 5, 2026 - 17:49
 0
शीतला वाटिका में पर्यावरण गोष्ठी आयोजित, 'प्लास्टिक हटाओ-प्रकृति बचाओ' का दिया संदेश

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता)  विश्व पर्यावरण दिवस पर  शहर की शीतला वाटिका में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिले का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। इसका मुख्य कारण अंधाधुंध प्लास्टिक का उपयोग और पेड़ों की कटाई है। 
अगर अभी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी को सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा।` उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैले अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर वाटिका के प्रत्येक पौधे की गुड़ाई, निराई एवं सिंचाई की। साथ ही परिसर में साफ-सफाई कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।
 श्यामसुंदर , भारत भूषण , लोकेश , अजय यादव, प्रदीप, भारत, माता शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र दाधीच, योगेश, फूलचंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।  समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र दाधीच ने बताया कि समिति द्वारा वाटिका में नियमित रूप से पौधरोपण एवं संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................