प्रजापति विकास सेवा समिति कठूमर का हुआ रजिस्ट्रेशन
कठूमर/ दिनेश लेखी। विधानसभा में विगत 25 वर्षों से प्रजापति समाज की समिति तो बनी हुई है, लेकिन समाज के पदाधिकारियों ने इस समिति का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए। प्रजापति समाज कठूमर कि प्रत्येक आम सभा में समिति के रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल उठते थे।
इसके लिए समाज के लोगों से विचार विमर्श करते हुए समिति के वर्तमान अध्यक्ष राम अवतार प्रजापत कठूमर ने 24 अगस्त 2025 को पुनः एक आम सभा का आयोजन प्रजापति धर्मशाला धौलागढ़ में किया। जिसमें प्रजापति समाज की सर्वसम्मति से समाज उत्थान के विभिन्न मुद्दों के साथ प्रजापति विकास सेवा समिति के रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए समाज बंधुओ ने अपने अपने सुझाव रखें और प्रजापति सेवा समिति कठूमर के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रस्ताव रखा और उस प्रस्ताव को अमली जामा पहनाते हुए 25 अगस्त 2025 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई और 15 सितंबर 2025 को प्रजापति विकास सेवा समिति कठूमर का रजिस्ट्रेशन करवाने में सफल हुए। जिससे समाज में खुशी की लहर है आने वाले समय में समिति का रजिस्ट्रेशन होने से सामाजिक विकास में और गति मिलेगी ।
प्रजापति सेवा समिति में अध्यक्ष रामावतार प्रजापति कठूमर, उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति समूची, सचिव पूरण प्रजापति भनोकर, सह सचिव
वीरेन्द्र प्रजापति खोंखर, कोषाध्यक्ष समर्थ लाल प्रजापति जाड़ला नियुक्त किये गए।

