धौलागढ़ देवी थाना पुलिस ने स्कूल व्याख्याता पर फायर करने वाले 02 आरोपी किये गिरफ्तार

Nov 14, 2025 - 14:55
 0
धौलागढ़ देवी थाना पुलिस ने स्कूल व्याख्याता पर फायर करने वाले 02 आरोपी किये गिरफ्तार

कठूमर (दिनेश लेखी)। धौलागढ़ देवी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध हथियार से फायर कर स्कूल व्याख्याता को घायल करने वाले दो आरोपी कपिल पुत्र उदल मीना जाति मीना उम्र 21 साल निवासी मंगोलाकी थाना खेडली, और हार्दिक कुमार उर्फ दीपक पुत्र मुकेश चन्द जाति मीना उम्र 23 साल निवासी कांटवाडी को को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनों आरोपियों का भनोखर गांव के प्रमुख मार्ग पर जुलूस के रूप में निकला गया।

थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 12 नबम्वर को परिवादी ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10-11-2025 को हमारे गाँव खेडा लगनपुर में मुकेश मीणा निवासी कांटवाडी का ट्रैक्टर ट्रोली हमारे घर की दिवार को टच हो गया था जिस बात पर हमारे कहासुनी हो गयी थी। मुकेश मीणा ने हमको जान से मारने की धमकी दी थी।और 11-11-2025 को समय सांय 04.10 पर मैं स्कुल की छुट्टी हो जाने पर मेरी मोटरसाईकिल से अपने घर जाने के लिए निकला था। मैं जैसे ही भनोखर से जहाडू के बीच पहुंचा तभी मेरे पीछे से एक मोटरसाईकिल आई जिस पर दो लडके बैठे हुए थे। जिस पर पीछे मुकेश मीना का लडका दीपक बैठा हुआ था। जिसने कहां कि कपिल यही वह मास्टर है जिसने कल मेरे पिताजी के साथ कहासुनी की थी। तू मोटरसाईकिल को धीरे कर, इतना कहते ही पीछे बैठे लडके दीपक ने कट्टे से मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली मेरी दाहिनी जांघ मे लगी जिससे खून बहने लगा और वो लोग गोली मारकर वहां से भाग गये। आदि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
थाना पुलिस ने थाना अधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए 13 नबम्वर को मुखबीर से ईत्तला मिली की प्रकरण के मुख्य आरोपी दीपक व कपिल कही जाने की फिराक मे डयोठाना से आगे धनोकरा मोड पर खड़े हुए है। आदि ईत्तला पर थानाधिकारी मय टीम द्वारा आरोपियों को दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................