पुलिस ने 45 घंटों में ही पकड़े सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट के प्रयास के 3 आरोपी

Nov 14, 2025 - 14:57
 0
पुलिस ने 45 घंटों में ही पकड़े सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट के प्रयास के 3 आरोपी

रूपवास (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) रूपवास भरतपुर थाना पुलिस ने बुधवार सायं के समय बांके बिहारी मार्केट में फायरिंग कर सर्राफा व्यापारी से लूट किए जाने के प्रयास के आरोपियों को तत्परता दिखाते हुए महज 45 घंटों में ही गिरफ्तार लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में की गई कार्यवाही के बारे में पुलिस अधीक्षक ने रूपवास थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना हरिराम कुमावत आर.पी.एस. के सुपरवीजन एवं वृताधिकारी वृत बयाना नीरज भारद्वाज आर.पी.एस. के नेतृत्व में-विनोदकुमार मीणा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना रूपबास एवं टीम द्वारा 12 नवंबर को महादेव चौक के पास सर्राफा व्यवसायी के साथ अवैध हथियारों के बल पर लूट के प्रयास की वारदात में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। महादेव चौक के पास मनुआ वाली गली में कुछ बदमाशो द्वारा सर्राफा व्यवसायी के साथ घटना घटित हुई। जिस पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विश्लेषणों के उपरांत सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया। जिसमें पाया गया कि घटना को अंजाम देने वाले कस्बा रूपवास के रहने वाले होने की सम्भावना प्रमुख रूप से पाई गई। विभिन्न टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों में कैप्चर हुये अज्ञात आरोपियों के फोटोग्राफ को डवलप कराकर जिला टीम से निरन्तर समन्वय स्थापित करते हुये पहचान कराने के प्रयास किए। जिस पर 14 नवंबर को तीन आरोपियों को चिन्हित कर उनको गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया।  प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने  कस्बा रूपबास में सर्राफा व्यापारी से महादेव चौक के पास मनुआ वाली गली में सर्राफा व्यापारी को दुकान से घर आते समय उसके सोने चांदी के भरे बैग को लूट का प्रयास करने पर एंव असफल होने पर फायरिंग करने की घटना को किया जाना स्वीकार किया है। मुलजिमान ने घटना करने के लिए योजना बनाना स्वीकार किया है। जिसके कई साक्ष्य भी प्राप्त हुये हैं। बदमाशो से और भी कई घटनाओं के खुलासा होने की सम्भावना है। गिरफ्तार किए गए चन्द्रकेश उर्फ लुक्का उर्फ शिवा पुत्र शिम्भू जाति नट उम्र 20 साल जाति नट, गुर्जर पुत्र योगेन्द्र जाति नट उम्र 18 साल 4 माह, सौरभ पुत्र योगेन्द्र जाति नट उम्र 19 साल 2 माह निवासी बागड कालोनी रूपबास थाना रूपबास जिला भरतपुर है। आरोपियो से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त किया गया है। मुलजिमान से घटना में उपयोग में लिये गये हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी है।
वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नीरज भारद्वाज वृताधिकारी वृत रूपबास, विनोद कुमार मीणा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना रूपवास, चन्द्रमोहन उ०नि० पुलिस थाना रूपबास, कुंजबिहारी सउनि पुलिस थाना रूपबास, हरदमसिहं सउनि पुलिस थाना रूपबास, कांस्टेबल जसंवत, राजकुमार, कृष्णकांत, मुकेश कुमार पु०नि० डीएसटी प्रभारी मय टीम जिला भरतपुर, कांस्टेबल राजवीरसिहं, सत्यवीर मौजूद थे। वहीं आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पैसे लेकर मुख्य आरोपियों को छोड़ने व उनके बेकसूर बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................