वी श्रीनिवास ने मुख्य सचिव का पद संभाला,सुधांश पंत रिलीव: श्रीनिवास बोले- राजस्थान मेरी कर्मभूमि

22 साल की उम्र में यहां आया था, सुधांश पंत मेरे घनिष्ठ मित्र

Nov 17, 2025 - 13:05
Nov 17, 2025 - 13:09
 0
वी श्रीनिवास ने मुख्य सचिव का पद संभाला,सुधांश पंत रिलीव: श्रीनिवास बोले- राजस्थान मेरी कर्मभूमि

जयपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वी श्रीनिवास ने सचिवालय में राजस्थान के नए मुख्य सचिव का पद संभाल लिया है। निवर्तमान मुख्य सचिव सुधांश पंत ने उन्हें चार्ज सौंपा। मुख्य सचिव का चार्ज लेने से पहले वी श्रीनिवास और सुधांश पंत ने सचिवालय के मुख्य भवन के एंट्री गेट पर गणेश मंदिर में मंत् सुधांश पंत आज रिलीव हो गए हैं। उन्हें सचिवालय में आईएएस एसोसिएशन की तरफ से विदाई दी गई। वी श्रीनिवास ने चार्ज संभालने के बाद वरिष्ठ आईएएस अफसरों के साथ बैठक की है। मुख्य सचिव के चार्ज संभालने के बाद अब आज कल में आईएएस अफसरों की तबादला सूची आने की संभावना है।...

मुख्य सचिव का चार्ज लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वी श्रीनिवास ने कहा- मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने मेरी कार्य कुशलता में विश्वास किया। इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं प्रधानमंत्री का भी आभार प्रकट करना चाहता हूं कि भारत सरकार में मैं कई वर्षों से सचिव प्रशासनिक सुधार और लोग शिकायत विभाग की जिम्मेदारी दी।

राजस्थान मेरी कर्म भूमि है, यहां में 22 साल की उम्र में आया था। मैं कई पदों पर रहा हूं। नागौर में मेरा प्रोबेशन था, इसके बाद उपखंड अधिकारी के रूप में भीलवाड़ा में काम किया। इसके बाद मैं सचिव के रूप में आया था। आयोजना विभाग, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग में था। फिर अध्यक्ष राजस्थान कर बोर्ड और राजस्व मंडल के रूप में मैं काम किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................