बी एस एफ फौजी गोवर्धन सबल का सामोद में हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Jan 28, 2024 - 20:16
 0
बी एस एफ फौजी गोवर्धन सबल का सामोद में हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चौमूं / जयपुर ( राजेश कुमार जांगिड़ ) चौमूं उपखण्ड के गांव सामोद के रहने वाले फौजी गोवर्धन सबल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। गोवर्धन सबल बी एस एफ में हेड कांस्टेबल पद पर अगरतला में कार्यरत थे। गौरतलब है कि गोवर्धन लाल सबल 1990 में फ़ौज में भर्ती हुए थे रैगर समाज सामोद से फ़ौज में भर्ती होने वाला व्यक्ति था। सबल का जन्म एक सामान्य परिवार में 15 मई 1969 में हुआ था। इनके पिता स्व कजोड़ मल सबल व माता स्व तीजा देवी सबल ने कठिन परिश्रम कर इनको फ़ौज में जाने के लिये प्रेरित किये। सबल अपने छ भाइयों व 2 बहिनों में द्वितीय नम्बर पर था। इन्होंने  दसवीं बोर्ड परीक्षा सामोद स्कूल से 1987 में उतीर्ण की। इनके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। फौजी का छोटा भाई भी बी एस एफ में है। वर्तमान में त्रिपुरा के अगरतला में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। 
गत 22 जनवरी को ही वापिस ड्यूटी पर लोटे थे। तबियत बिगड़ जाने से 26 जनवरी को फौजी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जब खबर सामोद पहुँची तो गाँव मे दुःख का माहौल हो गया।

28 जनवरी को प्रातः 10 बजे पार्थिव शरीर के सामोद आने पर ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर व व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर फौजी को सम्मान दिया। अंतिम संस्कार में लगभग 2 हजार से अधिक लोगो की मौजूदगी रही। बाजार से निकलती हुई यात्रा पर लोगो ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोक्ष घाट पर बी एस एफ की टुकड़ी द्वारा राजकीय सम्मान के साथ साथ गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सामोद पुलिस का जाब्ता सराहनीय रहा। श्रद्धांजलि देने वालो में चौंमू विधायक शिखा मिल बराला, पूर्व विधायक राम लाल शर्मा , पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी,  सामोद सरपंच बरजी देवी, पूर्व सरपंच भगवान सहाय सैनी, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार चतुर्वेदी, पंचायत समिति सदस्य महेश कुमार यादव, पूर्व  पंचायत समिति मेम्बर कल्याण सहाय गुर्जर, शंकर लाल चतुर्वेदी, कयामुद्दीन   मंसूरी , सभी वार्डपंच, रैगर समाज अध्यक्ष कालू राम सेठी, सहित सभी समाजो के लोगो द्वारा  पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................