रफ्तार का कहर: जयपुर में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौत

Jun 28, 2026 - 19:34
 0
रफ्तार का कहर: जयपुर में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौत

रामनगरिया (जयपुर) | जयपुर के जगतपुरा इलाके में शनिवार देर रात रफ्तार का एक खौफनाक रूप देखने को मिला। महल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सर्विस लेन के किनारे ठेले पर आराम कर रहे 58 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर जोधपुर निवासी आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

सर्विस लेन में खड़े ठेले पर आराम कर रहे थे राधेश्याम

रामनगरिया थाना प्रभारी (SHO) चन्द्रभान ने बताया कि मृतक की पहचान जगतपुरा के महल रोड निवासी राधेश्याम (58) के रूप में हुई है। राधेश्याम महल रोड पर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। शनिवार रात करीब 1:30 बजे अपनी ड्यूटी के दौरान वे मंदिर के सामने सर्विस लाइन में सड़क किनारे खड़े एक ठेले पर लेटकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान काल बनकर आई एक बेकाबू कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था कार चालक, लोगों ने दबोचा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चालक भावेश पंवार (निवासी जोधपुर) अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था। पार्टी के बाद कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सर्विस लेन में जा घुसी।

मौके पर जुटी भीड़ ने दिखाया साहस टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी ड्राइवर भावेश को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलते ही रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने आरोपी व क्षतिग्रस्त कार को पुलिस के हवाले कर दिया।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पुलिस ने लहूलुहान हालत में राधेश्याम को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी (शवगृह) में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है