जिला निर्वाचन अधिकारी ने भरा ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र, जिले के मतदाता भी लें सुविधा का लाभ’

9,62,255 यानी 98.67% मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र वितरित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की SIR की प्रगति की समीक्षा

Nov 17, 2025 - 13:10
 0
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भरा ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र, जिले के मतदाता भी लें सुविधा का लाभ’

कोटपूतली.बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा)  जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन करने हेतु परिगणना प्रपत्रों का वितरण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही ऑनलाइन प्रपत्र भरने की सुविधा का मतदाता लाभ ले रहे हैं. सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने भी अपना प्रपत्र स्वयं ऑनलाइन भरा और जिले के मतदाताओं से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की कहा. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिले के महाविद्यालयों और विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर मतदाता को ऑनलाइन प्रपत्र भरने और एस आई आर-2026 की जानकारी देकर परिचितों को भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों और चुनाव शाखा के कार्मिकों की बैठक लेकर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ को परिगणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के कार्य में गति लाने को कहा. साथ ही ईआरओ को कमजोर परफॉर्म करने वाले बीएलओ पर विशेष ध्यान देने और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें और समयबद्ध कार्य पूर्ण कराएं. ईआरओ नियमित रूप से फील्ड में जाएं और  बीएलओ की समीक्षा सहित आमजन को SIR के बारे में जागरूक करने का कार्य करे. सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक मतदाता को SIR गतिविधियों के बारे में बताए व ऑनलाइन परिगणना पपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में बताएं.

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने विधानसभावार SIR की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि  जिले में कुल ’9,75,219’ मतदाताओं में से 17 नवंबर को सायं 4 बजे तक ’9,62,255’ मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र वितरित कर दिए गए हैं। विधानसभा स्तर पर यदि वितरण की प्रगति देखी जाए तो कोटपुतली में ’2,36,865’  बहरोड़ विधानसभा में ’2,32,709’ बानसूर विधानसभा में ’2,56,440’ एवं विराटनगर विधानसभा में ’2,36,241’ परिगणना प्रपत्रो का वितरण कार्य पूरा किया गया है। वहीं जिले में 17 नवंबर को सायं 4 बजे तक ’2,78,253’ मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाईज कर दिए गए हैं। विधानसभा स्तर पर यदि डिजिटाईज की प्रगति देखी जाए तो कोटपुतली में ’70,984’  बहरोड़ विधानसभा में ’75,357’ बानसूर विधानसभा में ’63,414’ एवं विराटनगर विधानसभा में ’68,498’ परिगणना  प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाईज कार्य पूरा किया गया है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे  परिगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं पूर्ण रूप में तैयार हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................