अभियान के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर–घर पहुँचकर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य जारी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार SIR अभियान के तहत क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में संबंधित बीएलओ घर–घर जाकर मतदाता सूची के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक/स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, नाम–पता सुधार, फोटो अपडेट तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं के पंजीकरण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।इसके लिए नागरिकों को निर्धारित फॉर्म–6,7 व 8 के माध्यम से आवश्यक प्रविष्टियाँ करवाने हेतु जागरूक भी कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतया अद्यतन, सटीक व त्रुटिरहित बनाना है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटने न पाए।