सकट मे मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती; 'आदिवासी गौरव दिवस' समारोह को लेकर तैयारियां पूरी
सकट / अलवर : कस्बे के बस स्टैंड स्थित मीणा समाज की धर्मशाला में आज (शनिवार) दोपहर 2 बजे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 'आदिवासी गौरव दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर समाज और आयोजकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
दिग्गज नेता और सर्वसमाज के लोग करेंगे शिरकत
आयोजन समिति के अनुसार, इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट वक्ता के रूप में कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक शख्सियतें मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वासना, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरी सिंह कोड़ियां, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शिवलाल मीणा, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिकिशन मीणा, रैणी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बादल तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में आदिवासी गौरव और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और देश सेवा में उनके योगदान को याद किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त सर्वसमाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गौरव दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

