सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात पार

May 28, 2024 - 17:43
 0
सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात पार

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        शहर के वार्ड नंबर 25 आनन्द नगर कालोनी स्थित जाट कालोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ कर जेवरात निकाल ले गए।
     पुलिस ने बताया कि खेमलता पत्नी कृष्ण कुमार वाल्मीकि ने मामला दर्ज कराया कि वह 23 मई 2024 की शाम को करीब 5 बजे अपने घर के गेट के ताला लगा कर अपने पीहर किशनगढ़ बास चली गई थी।26 मई को पीहर किशनगढ़ बास से सुबह 10 बजे खैरथल में अपने घर आई तो उसने अपने घर का मुख्य द्वार का ताला खोला और अंदर गई तो उसके कमरे गेट व जंगला टूटे मिले और कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा मिला।
        रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से सोने की 4-5 अंगूठी,3 चांदी की अंगूठी,3 चांदी के सिक्के, सोने की झुमकी एक जोड़ी सहित अन्य सामान नहीं मिला। खैरथल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................