विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Dec 2, 2025 - 15:04
 0
विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

बानसूर (सुनील कुमार) राजकीय महाविद्यालय, बानसूर के राजकीय महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  बानसूर उपजिला अस्पताल से स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. मनीषा जोलिया एवं एड्स काउन्सलर डॉ. रामनिवास सुरेला उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. मनीषा ने एड्स महामारी के फैलने के कारण, जरूरी सावधानियां, बचाव आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाष डाला। उन्होंने बताया कि एड्स मुख्यतः संक्रमित रक्त, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित गर्भवती महिला से संतान को एवं संक्रमित सुई के संपर्क से होता है। एड्स काउन्सलर डॉ. रामनिवास सुरेला ने बताया कि एड्स एचआईवी वायरस से शरीर में प्रवेष करता है। डॉ. सुरेला ने बताया कि बानसूर उपजिला अस्पताल में एचआईवी एड्स से संबंधित व्यक्तियों को उचित परामर्ष, जांच एवं दवाईयां निःषुल्क उपलब्ध है। एड्स महामारी से संबंधित जानकारी के लिए टॉल फ्री नम्बर 1074 पर कॉल करके परामर्ष प्राप्त कर सकते है ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि यह पूरे विष्व में लाईलाज बीमारी के रूप में फैल रही है।  विद्यार्थियों को स्वयं की जागरूकता के साथ-साथ समाज के दूसरे लोगों को भी इस महामारी के संबंध में जागरूक करना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है