धू -धू जलकर राख हुआ अहंकारी रावण बुराई पर अच्छाई की हुई जीत चाहे रावण हो या राजनीति अहंकारी का पतन होता ही है डॉक्टर रोहिताश शर्मा

Oct 24, 2023 - 20:15
 0
धू -धू  जलकर राख हुआ अहंकारी रावण बुराई पर अच्छाई की हुई जीत चाहे रावण हो या राजनीति अहंकारी का पतन होता ही है डॉक्टर रोहिताश शर्मा

 नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)

नारायणपुर कस्बे की अनाज मंडी में 41 फीट ऊंचे रावण के पूतले का दहन मंगलवार देर सायं किया गया। रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डा. रोहिताश्व शर्मा थे। तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत थे।तथा अध्यक्षता नारायणपुर सरपंच मन्नीदेव ने की। शेखावत ने रावण दहन कार्यक्रम के तहत कस्बा वासियों को संबोधित करते हुए राम के आदर्शो पर चलने का आहवान किया। वहीं पूर्व मंत्री डॉ रोहिताश्व शर्मा ने भी राम के आदर्शों पर चलने की बात कही असत्य पर सत्य की विजय पर ही विजयदशमी पर्व मनाया जाता है। चाहे रावण हो या राजनीति अहंकार का पतन होता है।कार्यक्रम में रंगीन आतीशबाजी की गई। तथा आदर्श रामलीला मंडल नारायणपुर की ओर से सभी अतिथियों का मामला पहनाकर शिरोपावा भेट किया। कार्यक्रम में अर्जुन लाल यादव, महावीर गुप्ता, महेन्द्र शर्मा,राजन शर्मा,सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................