आत्मा परियोजना में जिले के उत्कृष्ट किसान होंगे सम्मानित, कृषक पुरूस्कारों के लिए किसान 20 दिसम्बर तक करें आवेदन-जिला कलक्टर

Dec 2, 2025 - 15:40
 0
आत्मा परियोजना में जिले के उत्कृष्ट किसान होंगे सम्मानित,  कृषक पुरूस्कारों के लिए किसान 20 दिसम्बर तक करें आवेदन-जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) परियोजना के अन्तर्गत इस वर्ष के लिए कृषि से संबन्धित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर चयन कर पुरूस्कृत व सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए 20 दिसम्बर 2025 तक पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किये गये है।
आत्मा परियोजना के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कृषि एवं सहायक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा नवाचार करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने जिले के ऐसे सभी किसानों से आगामउ 20 दिसम्बर तक ऑन लाईन राज किसान पोर्टल पर अथवा नजदीकी कृषि कार्यालय में आवेदन करने का आव्हान किया है। 
आत्मा की पदेन परियोजना निदेशक डॉ. तुलसी सैनी ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले भरतपुर जिले पंचायत समिति सेवर, नदबई, बयाना, वैंर, भुसावर, रूपवास व उच्चैन के    कृषक कृषि, उद्यानिकी, जैविक खेती, पशुपालन एवं डेयरी, नवाचारी खेती में मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, अजौला की खेती आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को पुरस्कृत किया जाना है। 
उप परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह ने कृषक पुरस्कार के आवेदन के बारे में बताया कि अपने क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं आत्मा परियोजना के कृषक मित्र व आत्मा जिला कार्यालय से किसान आवेदन प्राप्त कर 20 दिसम्बर 2025 तक राज किसान पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकेगें। जिसके लिए मॉडूल्य तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि ऑनलाईन मॉडूल्य तैयार नहीं होता है तो किसान ऑफ लाईन आवेदन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय आत्मा कार्यालय एवं उप जिला स्तरीय सहायक निदेशक कृषि कार्यालय भरतपुर व बयाना व क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक व अपने-अपने आबाद गॉव, ग्रा.प. के कृषक मित्रों के माध्यम से भिजवा सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले किसानों को मय गतिविधि के रंगीन फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और जमाबन्दी नकल आदि दस्तावेजों के साथ आवेदन करने होंगे। उन्होने बताया कि ऑनलाईन आवेदनों को पहले वरियता दी जावेगी। 
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भरतपुर जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 35 किसानों को अलग-अलग विभाग की पॉच गतिविधियों में पुरस्कृत किया जायेगा। जिसमें पंचायत समिति स्तर पर राशि 10 हजार एवं जिला स्तर पर राशि रू. 25 हजार का नगद पुरस्कार दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जिन कृषकों को विगत 10 वर्षों में आत्मा परियोजनान्तर्गत पुरस्कार दिया जा चुका है, वो कृषक इस वर्ष आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है