झुंझुनू निवासी मुम्बई प्रवासी हृषिकेश तुलस्यान को मिला कांस्य पदक
झुंझुनू (सुमेर सिंह राव ) झुंझुनू निवासी मुम्बई प्रवासी एसपी तुलस्यान के सुपौत्र मास्टर हृषिकेश सुपुत्र अभिनंदन तुलस्यान ने थाईलैण्ड में आयोजित इंटरनैशनल वर्ल्ड मैथमेटिक्स टीम चैंपियन 2025 में भारत की ओर से कांस्य पदक जीता। डॉन बॉस्को इंटरनैशनल स्कूल की तरफ़ से मास्टर हृषिकेश इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। उनके एक अन्य सहपाठी शनय मेहता ने भी कांस्य पदक हासिल किया। इस कई प्रतियोगिता में 23 देशों के छात्रों ने भाग लिया था।
विदित है कि एसपी तुलस्यान हमारे अग्रवाल समाज समिति झुंझुनू के उपाध्यक्ष आशीष मोहन तुलस्यान के चाचाजी हैं जो कि भारत के सबसे प्रमुख और सम्मानित निवेश सलाहकारों में से एक है।आप लंबी अवधि में कई गुना लाभ देने वाले शेयर्स की पहचान करने की अपनी अद्भुत क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
आपका झुंझुनू से विशेष लगाव है। सामाजिक सरोकारो में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन भी आप भली भांति कर रहे हैं। जिले की गोशालाओं में भी आपका अनुकरणीय योगदान है। वर्तमान में आप तुलस्यान बंसल सेवा सदन में भी सहयोगी बने है।