गोविन्दगढ़ में गणित-विज्ञान शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू: कक्षा 6 से 10 तक के शिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण, शिक्षण विधियां समझाई
गोविन्दगढ़ (अलवर) गोविन्दगढ़ ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविन्दगढ़ में ब्लॉक में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ाने वाले गणित व विज्ञान विषयाध्यापकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने संभागियों को इस 3 दिन के प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक सत्र में सीखे हुए टिप्स को विद्यार्थियों तक सरल तरीके से समझाने के लिए निर्देशित किया।
साथ ही ने गणित एवं विज्ञान को सरल तरीके से समझने एवं समझाने हेतु उपस्थित संभागीय को प्रोत्साहित किया।
आरपी. तरुण अटोलिया के द्वारा प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्थाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
केआरपी चंद्रशेखर यादव, राजेन्द्र कुमार, वंदना, जसवंत सिंह ने परिस्थितियों से तालमेल रखते हुए बच्चों को कैसे सरल तरीके से पढ़ाया जाए उसके टिप्स बताए।
पहले दिन संभागियों का परिचय एवं प्री टेस्ट लिया गया। शिक्षा में गणित व विज्ञान बाल साहित्य का उपयोग कैसे किया जाए, इसका परिचय व पुस्तकों द्वारा प्रस्तुतीकरण हुआ। विज्ञान एवं गणित विषय की प्रकृति एवं उद्देश्य के बारे में बताते हुए विज्ञान एवं गणित की दक्षताएं व सिखाने की प्रतिफल, विज्ञान गणित बाल साहित्य, गणित शिक्षण में सहायक सामग्री का उपयोग, दैनिक जीवन का गणितीय अवधारणा से जुड़ाव के बारे में विस्तार से बताया गया।