साधु का भेष धरकर मंदिर में रुका, चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Dec 22, 2025 - 02:02
 0
साधु का भेष धरकर मंदिर में रुका, चोरी की वारदात को दिया अंजाम

जहाजपुर ( मोहम्मद आज़ाद नेब) नरसिंह द्वारा स्थित प्राचीन मंदिर में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण जानकी के मुकुट चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर साधु का भेष धरकर मंदिर परिसर में रात भर ठहरा और शाम के पांच बजे चोरी कर फरार हो गया।

मंदिर के सेवादार उच्छब जैन ने थानाधिकारी राजकुमार नायक को बताया कि चोर करीब 2 किलो चांदी से निर्मित 8 मुकुट चोरी कर ले गया। चोरी की जानकारी होने पर श्रद्धालुओं में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि कल रात एक व्यक्ति साधु-महात्मा बनकर मंदिर में रुका हुआ था जो सायं के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर से गायब हो गया। इसके बाद ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। 

चोरी की सूचना मिलने पर जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक रेवडमल मोर्य एवं थानाधिकारी राजकुमार नायक भी मौके पर पहुंचे और मंदिर प्रबंधन व पुजारियों से जानकारी ली।

गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी मंदिर में दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्ध साधु की तलाश में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है