राहुल डारा का एलएनटी कंपनी में प्रोजेक्ट पद पर हुआ चयन
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना के निकटवर्ती तेजमाल जी की ढाणी निवासी भागूराम डारा के सुपुत्र राहुल डारा का एलएनटी कंपनी में प्रोजेक्ट पद पर चयन हुआ है। जानकारी देते हुए कुंदन डारा ने बताया कि आईआईटी मुंबई में बीटेक कर रहे राहुल डारा का केम्पस रिप्लेसमेंट के तहत एलएनटी कंपनी ने 36 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन किया है। मकराना उपखंड में यह उपलब्धि अभी तक किसी को नहीं मिली है। राहुल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य जनों ने राहुल के परिजनों से खुशी व्यक्त की है।