तेज रफ्तार बोलेरो ने पानी पुरी के ठेले को मारी टक्कर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) समीपवर्ती रैणी कस्बे के रामपुरा रोड स्थित बैरवा मोहल्ले में मंगलवार की देर रात्रि तेज रफ्तार बोलेरो ने पानी पूरी के ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में ठेला पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सड़क पर पानी पूरी व अन्य सामान बिखर गया। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे से नाराज युवाओं और स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध जताया।
सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश कर शांत कराया। पुलिस ने फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।


