केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग लेकर राजगढ़ के बाजार रहे बंद, जूलूस निकालकर किया प्रदर्शन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय की मांग को लेकर राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण बाजार पूर्णतया बंद। केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खोले जाने की मांग तेज हो गयी। इससे पूर्व राजगढ़ आवाज मंच के मुकेश जैमन सहित कस्बे के अन्य व्यापारी पंडित भवानी सहाय चौक से नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला। मुकेश जैमन ने बताया कि वर्ष 2021 में राजगढ़ के लिए केंद्रीय विधालय स्वीकृत हुआ था। लेकिन स्थानीय नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया है।
उन्होंने राजगढ़ में केंद्रीय विधालय की भूमि के अभाव को लेकर रैणी उपखण्ड के दलालपुरा में आवंटन करवा दिया है। जिसको लेकर राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण लोगो मे आक्रोश है और आंदोलन कर रहे है। आंदोलन को उस हद तक लेकर जायेगे। जब तक केंद्रीय विधालय राजगढ़ को नही मिल जाये और दलालपुरा के आवंटन निरस्त नही हो जाये तब तक आंदोलन जारी रहेगा व सारी सीमाएं पार करेंगे। उन्होंने बताया कि ये सम्पूर्ण राजगढ की आवाज है जिसे कोई दबा नही सकता। हम सीधा पड़कर राम बन सकते है तो उल्टा पड़कर मरा भी पड़ सकते है। इस मौके पर सभी व्यापारी व विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग मौजूद।