साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा; 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, मालाखेड़ा पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता

Feb 22, 2026 - 17:32
 0
साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा;  5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, मालाखेड़ा पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता

मालाखेड़ा (अनिल गुप्ता) थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामले में फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी (आईपीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटोर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी सिम के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांबले शरण गोपीनाथ (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका तथा वृताधिकारी ग्रामीण शिवानी (आईपीएस) के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी विशाल पुत्र राजू चौधरी (20) निवासी भजीट, थाना उद्योग नगर, जिला अलवर को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश यादव एवं रोहित निराला की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से साइबर ठगी से जुड़े अन्य नेटवर्क और साथियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................