आईपीएस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला खुद को एसपीजी अधिकारी बताने वाला आरोपी चढा भिवाड़ी पुलिस के हत्थे

Jan 17, 2026 - 13:12
 0
आईपीएस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला खुद को एसपीजी अधिकारी बताने वाला आरोपी चढा भिवाड़ी पुलिस के हत्थे

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप भिवाड़ी पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान सौरभ कुमार निवासी बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। मामला खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि एक युवक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर थाने पहुंचा।

गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था। गेट पर तैनात संतरी को युवक ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह एसपीजी में एआईजी रैंक पर तैनात है और विशेष मिशन पर है। उसने रात रुकने के लिए वीआईपी कमरे की मांग की।‌ शक होने पर पुलिस ने युवक को केबिन में बैठाकर पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि इस नाम का कोई आईपीएस अधिकारी नहीं है। जब उससे आईडी कार्ड मांगा गया तो उसने फर्जी आईपीएस कार्ड दिखाया, जो पूरी तरह नकली निकला।

 पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को आईपीएस अधिकारियों की सुविधाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अच्छी जानकारी थी। इसी का गलत फायदा उठाकर उसने फर्जी कार्ड बनवाया और गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखवाकर खुद को बड़ा अधिकारी बताकर कई जगह विशेष सुविधाएं हासिल कीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................