महुवा में क्षारसूत्र शल्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1100 रोगियों को मिला निशुल्क इलाज

Dec 27, 2025 - 12:42
 0
महुवा में क्षारसूत्र शल्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1100 रोगियों को मिला निशुल्क इलाज

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा अखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर मे शनिवार को 1100 मरीज का निशुल्क इलाज किया जा चुका है,

 शिविर-प्रभारी डॉ. महेश मीना व डॉ.जीतेश कुमार शर्मा ने बताया की दस दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर मे अर्श (मस्सा), भगन्दर (फिस्टूला), परिकर्तिका (फिशर), नाडीव्रण (साईनस) एवं गुदा की समस्त बीमारियो व सामान्य बीमारियो का इलाज विशेषज्ञ वैद्यो द्वारा किया जा रहा है तथा निःशुल्क दवाई व ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक 1100 मरीजो का पंजीकरण कर निःशुल्क दवाई दी गई जिनमें से 150 मरीजो की स्क्रीनिंग कर 91 मरीजों की सफल शल्य चिकित्सा की जा चुकी है। 

शिविर में मरीजों को रोहिताश शर्मा अमोलक नगर ने फल वितरण किया जिसमें पृथ्वीराज गुर्जर कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका महुवा का विशेष सहयोग रहा| कार्यक्रम प्रभारी डॉ.राजकुमार मीना ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर 3 जनवरी 2026 तक राजकीय टीकाराम पालीवाल सी.सै. स्कूल मे चलेगा  शिविर मे राजस्थान के प्रसिद्धडॉक्टर कमलेश शर्मा सर्जन,डा. उपेन्द्र (सर्जन), डॉ. विमलेश जैमन, डॉ. जितेश शर्मा, डॉ महेश मीणा, डॉ राजकुमार मीणा जैसे योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क इलाज किया जा रहा है जिसका अधिक से अधिक आमजन लाभ उठाएं

इस अवसर पर  महुवा नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर,गो पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र अवधेश अवस्थी , मनोज गुर्जर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष,  रोहिताश शर्मा सीता गुप्ता, सहित समाज सेवी, रोगी व उनके परिवार जन शिविर में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................