भगवान राम के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्रद्धा पूर्वक मनाएंगे उत्सव बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी ध्वज यात्रा

Dec 27, 2025 - 12:42
 0
भगवान राम के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्रद्धा पूर्वक मनाएंगे उत्सव बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी ध्वज यात्रा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से आने वाली 31 दिसंबर 2025 बुधवार को अयोध्या में भगवान राम के दूसरे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक उत्सव मनाया जाएगा 
पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान राम के अयोध्या में दूसरे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर  उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाए अतः 31 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे त्रिपोलिया स्थित गणेश मंदिर से भगवान ध्वज यात्रा बैंड बाजे के साथ प्रारंभ की जाएगी जो की बजा जा बाजार होप सर्कस होते हुए अभय समाज पहुंचेगी वहां पर सामूहिक रूप से संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ होंगे 
इस ध्वज यात्रा में आमजन भी आमंत्रित हैं और रास्ते भर में बैंड बाजे ढोल एवं डीजे की धुन पर श्रद्धालु चलते हुए दिखाई देंगे श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता हुआ नजर आएगा ।इस शुभ अवसर पर अयोध्या  से पधारे हुए संतों के द्वारा भगवान राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा एवं उसके पश्चात महा आरती होगी एवं श्रद्धालु भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया जाएगा उत्सव का निमंत्रण सभी धार्मिक संस्थाओं को भिजवाया जा रहा है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................