गोविंदगढ़ में पानी की सप्लाई में पक्षियों के पंख: दूषित और बदबूदार पानी से आमजन परेशान, अधिकारी बोले-टंकी की कर रहे सफाई

Dec 29, 2025 - 13:38
Dec 29, 2025 - 13:48
 0
गोविंदगढ़ में पानी की सप्लाई में पक्षियों के पंख: दूषित और बदबूदार पानी से आमजन परेशान, अधिकारी बोले-टंकी की कर रहे सफाई

अलवर जिले के गोविंदगढ़ में इन दिनों खराब पेयजल आपूर्ति को लेकर आमजन परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि टंकी की सफाई कराई गई है। मगर उसके बावजूद भी गंदे पानी के साथ पक्षियों की पंख भी आ रहे हैं। शहर नलों में मटमैला, बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। शहर के रामबास, कुंडा बाजार, पुरानी आबादी और आसपास के वार्डों के निवासी यह पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जबकि वे इसे पीने योग्य नहीं मानते।

गोविंदगढ़ में जगह-जगह सीवरेज लाइन लीकेज होने से सप्लाई बाधित हो रही है।
गोविंदगढ़ में जगह-जगह लाइन लीकेज होने से सप्लाई बाधित हो रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार पानी से बदबू आती है। जिससे नहाने और खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पाइपलाइन की सफाई, फ्लशिंग और रखरखाव का जिम्मा निजी ठेकेदारों के पास है। पाइपलाइन और पानी की टंकियों की नियमित सफाई नहीं की जाती, फिर भी ठेकेदारों को पूरा भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में क्षेत्र में 7-8 स्थानों पर पाइपलाइन लीक भी है।

जिम्मेदारों ने गंदे पानी की सप्लाई के बनाए वीडियो पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शक्तिधर भारद्वाज और शिक्षक राम प्रकाश शर्मा ने गंदे पानी के वीडियो भी बनाए। पानी में पक्षियों के पंख तक नजर आ रहे हैं। इसके जवाब में कनिष्ठ अभियंता निशा मीना ने 27 दिसंबर को पानी की टंकी की सफाई का एक वीडियो साझा किया। मगर जब गंदे पानी की सप्लाई को लेकर उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कनिष्ठ अभियंता ने वीडियो शेयर कर बताया कि टंकी की सफाई की गई है। मगर उसके बाद भी लोगों ने गंदा पानी आने की शिकायत की।
गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कनिष्ठ अभियंता ने वीडियो शेयर कर बताया कि टंकी की सफाई की गई है। मगर उसके बाद भी लोगों ने गंदा पानी आने की शिकायत की।

अधिकारी बोले-टंकी की सफाई कराई जा रही है सहायक अभियंता जैकी शर्मा ने बताया-टंकी की सफाई कराई जा रही है और पूरी तरह साफ होने के बाद ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। कस्बे में लीकेज की समस्या को लेकर ठेकेदार को पाइपलाइन की मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं और कार्य जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................