भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

Jan 3, 2026 - 11:02
 0
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

फूले के जीवन का प्रत्येक चरण संघर्ष, साहस और करुणा का उदाहरण है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक: जया चौहान

गुरला:(भीलवाड़ा/बद्रीलाल माली)  भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की 195वीं जयंती फूले सेवा संस्थान एवं राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति परिसर में सावित्री बाई फूले के चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित कर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई।  
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती के अवसर पर पुष्पाजंली कार्यक्रम के तत्पश्चात् ‘‘आज के दौर में कितनी प्रासंगिक है सावित्री बाई फूले’’, पर व्याख्यान माला भी आयोजित की गई। समारोह की मुख्य अतिथि मिसेज राजस्थान जया चौहान ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले व्यक्तित्वों की परंपरा में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनका प्रभाव अपने समय से आगे तक जाता है। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए दीपस्तंभ बन जाते हैं। ऐसी ही महान समाज-सुधारक सावित्रीबाई फुले थी। वे न केवल भारत की प्रथम प्रशिक्षित महिला शिक्षिका थीं, बल्कि स्त्री शिक्षा, दलित उत्थान और सामाजिक न्याय के आंदोलन की सशक्त अग्रदूत भी थीं। उनके जीवन का प्रत्येक चरण संघर्ष, साहस और करुणा का उदाहरण है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
इस अवसर पर फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने सावित्री बाई फूले द्वारा किये गये कार्याें की महत्ता बताते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ऐसी महिला थी जिन्होंने समाज द्वारा लड़कियों की शिक्षा के विरोध के बावजूद उन्हें शिक्षित करने का प्रण लिया।  
समारोह में राज. प्रदेश माली महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, माली सैनी महासभा के प्रदेश सचिव हरनारायण माली, सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम माली, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल ने सावित्री बाई फूले की शिक्षाओं को जीवन में उतार कर एवं उन पर अमल करने पर जोर दिया तथा शिक्षा क्षेत्र में हालही हो रहे आमूलचूल परिवर्तनों को भी अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम के पूर्व फूले के अनुयायियों ने सावित्री बाई फूले एवं महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सजदा किया। इस अवसर पर फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकरलाल गोयल, महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, रोशन माली, कर्मचारी संस्था के उपाध्यक्ष रामनारायण कच्छावा, भैरूलाल माली, बंशीलाल माली, नंदलाल माली, रामचन्द्र मून्दड़ा, श्रीमती सुनिता शर्मा, सुश्री टीना, तन्नु, सूरज माली, भैरूलाल कुम्हारिया, पवन सैनी, राहुल माली सहित फूले के कई अनुयायी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................