वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर मरीजों को फल किए वितरित
नौगांवा (छगन चेतीवाल) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा पर वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं परिजनों को फल वितरित कर मनाया गया। फार्मासिस्ट राहुल जैन ने बताया कि वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे 2025 थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट अर्थात स्वास्थ्य की सोच, फार्मासिस्ट की ओर थीम के तहत मनाया गय। जागरूफार्मासिस्ट द्वारा नई दवाइयों को तैयार करना, उनकी खोज करना, विभिन्न प्रकार के टीके का आविष्कार करना तथा बड़ी संख्या में उन्हे बाजार में पहुंचाना फार्मासिस्ट का अहम रोल होता है। यह नई दवाई का प्रशिक्षण, खोज और रिसर्च करते हैं। दवाओं को बनाना, उसे सुरक्षित रखना जैसे कार्य इनके कंधे पर होता है। इस दौरान डॉ विपिन, राहुल जैन, रामवीर, पवन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

