दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक्सीडेंट में सरकारी टीचर समेत दो घायल; अलवर किया रैफर

Jan 7, 2026 - 13:03
 0
दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक्सीडेंट में सरकारी टीचर समेत दो घायल; अलवर किया रैफर

अलवर कठूमर के लक्ष्मणगढ़ रोड पर कांकरोली और टिटपुरी गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर अलवर रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम की है।

कठूमर थाने की सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया की राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालमपुर लक्ष्मणगढ़ में कार्यरत अध्यापक केसर सिंह (25) पुत्र सोहनलाल सैनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने गांव दयालपुरा लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर नदबई थाना क्षेत्र के चितोकड़ी गांव निवासी हेमंत सिंह (27) पुत्र किशन सिंह बाबरिया लक्ष्मणगढ़ की ओर जा रहे थे। कांकरोली से आगे दोनों बाइकों के बीच अचानक टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अलवर रेफर किया गया है। हालांकि दोनों के चोट ज्यादा आई है जिनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................