जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ बारां के जिलाध्यक्ष बने शाहिद इकबाल भाटी

Jan 7, 2026 - 13:23
 0
जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ बारां के जिलाध्यक्ष बने शाहिद इकबाल भाटी

बारां (राजस्थान)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष आमीन पठान के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन ने जिले के खेल जगत को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए शाहिद इकबाल भाटी को बारां जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ट का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया,

नियुक्ति की घोषणा के साथ ही जिलेभर के खेल प्रेमियों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखने को मिली,उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शाहिद भाटी के नेतृत्त्व में जिले के खिलाड़ियों की आवाज़ को संगठनात्मक मंच मिलेगा और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने इस जिम्मेदारी को सम्मान और विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अवसर उन्हें वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और भरोसे से मिला है। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष आमीन पठान ,पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचरण मीणा, पूर्व विधायक करण सिंह राठौर, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी निजामुद्दीन खान छबड़ा ,पूर्व चेयरमैन अंता मुस्तफा खान, जिला उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली,पूर्व उपसभापति हाजी अब्दुल गनी,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी,पूर्व हज चेयरमैन हाजी लियाकत अली मेव,पूर्व अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष नासिर मिर्जा ,डॉ सीमा मांगरोल,पूर्व पार्षद अख़लाक़ अंसारी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से ही जिले में खेल और खिलाड़ियों के हित में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान ने विश्वास जताया कि शाहिद इकबाल भाटी जिले में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा देंगे, खिलाड़ियों की समस्याओं को संगठन और सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा को खेल के माध्यम से जन-जन तक ले जाने का कार्य करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................