सकट टीम ने जीता पंचायत प्रीमियर लीग 2026 सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

Jan 8, 2026 - 12:49
 0
सकट टीम ने जीता पंचायत प्रीमियर लीग 2026 सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

सकट. (अलवर) कस्बे की आसान की डूंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर के पास स्थित पीएम श्री राउमावि के खेल मैदान में गुरुवार को पंचायत प्रीमियर लीग 2026 सीजन वन किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजन रामहेत गुरुजी ने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चौथ माता क्रिकेट क्लब सकट व चील की बावड़ी राजपुर बड़ा गांव की टीम के बीच खेला गया जिसमें सकट टीम के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।

 उन्होंने बताया कि पंचायत प्रीमियर लीग 2026 सीज़न वन क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत सकट सहित नारायणपुर नाथलवाड़ा,बीधोता, देवती, राजपुर बड़ा व कुंडला के 16 गांवों की टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए यह क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी खेलों में आगे पहुंचने का मौका मिले।

प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह के मुख्यअतिथि पंचायत समिति राजगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि जयप्रताप सिंह राठौड़ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि बीधोता सरपंच कमलेश मीना,सरपंच सकट प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, पूर्व सरपंच लीला राम मीना, विजय भारद्वाज, प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना, कमलेश ठेकेदार,सर्वेश मीना रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 20 हजार 1रुपए एवं ट्रॉफी वह उप विजेता टीम को 10 हजार 1रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वही प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 11 जनवरी को होगा ‌ इस मौके पर रामहेत गुरुजी, जीतू, बीनू, सुनील, विश्राम, सुखराम मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................