लवाण में यूरिया खाद की कालाबाजारी, टीम को देख विक्रेताओं के होश उडे; पीओएस मशीन व गोदाम की जांच कराने से इंकार
दौसा (विष्णु मित्तल) कस्वा लवाण सहित आसपास के गांवों में खाद विक्रेताओं के द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की जा रही है,जो खाद की निर्धारित दर 267 रूपए 50 पैसा की जगह 380 रूपए से 400 रूपए तक यूरिया कट्टा बेच कर किसानों का आर्थिक शोषण करने से नही चूक रहे। जिसके कारण क्षेत्र के किसान बेहद परेशान है। क्षेत्र के किसानों के द्वारा विक्रेता और उसकी दुकान का वीडियों तैयार कृषि विभाग एवं प्रशासन का खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी से अगवत कराते हुए शियकत की। जिस पर कृषि विभाग दौसा के सहायक कृषि अधिकारी काजल मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका मीणा कस्वा लवाण स्थित श्रीजी एगोंटेक फर्म पर पहुंचे,जिन्हे देख फर्म संचालक मीठालाल के होश उड गए साथ ही अन्य खाद विक्रेता गोदाम व दुकानों शटल लगा कर इधर-उधर हो गए। फर्म संचालक ने उक्त टीम को खाद के क्रय-विक्रय का रिकार्ड,पीओएस मशीन में तकनीकी खराबी एव गोदाम की चाबी नही होने की कहते हुए जांच कराने से इंकार कर दिया।
सहायक कृषि अधिकारी काजल मीणा ने बताया कि कस्वा लवाण में खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की कई दिनों से शिकायते मिल रही थी। 8 जनवरी को क्षेत्र के किसान गोविन्द प्रजापत और रामावतार सिंह ने कस्वा में संचालित श्री जी एग्रेाटेक फर्म और इस फर्म के संचालक मीठालाल की दुकान व गोदाम की वीडियों बना कर वायरल करते हुए कृषि विभाग को शिकायत की। जिसके आधार पर कृषि विभाग की टीम उक्त फर्म पर पहुंची,जहां दुकानदार मीठालाल ने खाद-बीज क्रय-विक्रय का रिकार्ड,पीओएस मशीन और गोदाम की जांच प्रभावित की और पीओएस मशीन की तकनीकी खराबी एवं गोदाम की चाबी पास में नही होने का बहाना बनाते हुए जांच कराने से इंकार कर दिया। जिसकी जानकारी कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को अगवत कराते हुए रिर्पोट तैयार की। उन्होने बताया कि यूरिया खाद कट्टे का निर्धारित मूल्य 267 रू 50 पैसा है,इससे अधिक पैसा लेना गलत है,जो कालाबाजारी की श्रेणी में आता है। विक्रेता जब किसान को खाद विक्रय करता है तो पीओएस मशीन में उसका आधार कार्ड नम्बर और अंगूठा लगवाता है।
- किसान बोले बाबा हमे खाद दिला दो.....
कस्वा लवाण एवं आसपास के कई गांवों के किसानों ने कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा से दूरभाष पर वार्ता करते हुए गुहार लगाई कि बाबा हमे यूरिया खाद दिला दो,खाद विक्रेता मनमानी दर से खाद बेच रहे है। हमें 380 से 400 रू तक में यूरिया तथा 2500 से 2800 रू तक में डीएपी खरीदी पड रही है। लवाण निवासी गोविन्द प्रजापत और रामावतार सिंह ने बताया कि खाद विक्रेता यूरिया का उचित दर पर नही बेच रहे,जों 400 रू तक वसूल रहे है। यहां से यूरिया पडौसी जिले भरतपुर,करौली,अलवर अधिक मुनाफा लेकर खाद माफियों को बेच देते है।