मीणा मोहल्ला रोड पर रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ, जलदाय विभाग उदासीन

Jan 8, 2026 - 13:19
 0
मीणा मोहल्ला रोड पर रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ, जलदाय विभाग उदासीन

मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र के मीणा मोहल्ला रोड पर पिछले कई दिनों से पेयजल पाइपलाइन लीकेज के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी की भारी बर्बादी से जहां एक ओर आमजन को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर लगातार बहते पानी से कीचड़ व फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों में जलदाय विभाग की उदासीन कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। वहीं, प्रशासन की चुप्पी से आमजन निराश नजर आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................