मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण:आमजन का सभा स्थल तक आवागमन सुगमता से हो-संभागीय आयुक्त

Oct 16, 2025 - 13:05
 0
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण:आमजन का सभा स्थल तक आवागमन सुगमता से हो-संभागीय आयुक्त
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 18 अक्टूबर को नदबई के कृषि उपज मंडी परिसर में प्रस्तावित सभा की तैयारियों का गुरूवार को संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी, जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने मौका निरीक्षण कर संबंधित विभागों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किये। 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग सभा की तैयारियों के लिए दिए गए दायित्वों का गुणवत्ता के साथ निर्वाह करते हुए समय पर कार्य पूरा करें। उन्होंने सभा स्थल पर बैठक व्यवस्था, किसानों व लाभार्थियों सहित आमजन को पेयजल एवं आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ रखे। उन्होंने कहा कि सभा में आने वाले आमजन को विभिन्न मार्गों से सभा स्थल पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाकर शहर में जाम की समस्या नहीं रहे इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभा के बाद में आमजन सुरक्षित गंतव्य स्थान पहुंचे इसके लिए निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार सुरक्षित वाहन संचालन के लिए संबंधित चालकों को पाबंद करें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सभा स्थल पर लाईव एलईडी, लाभार्थियों को दी जाने वाली सहायता की तैयारियों के बारे में संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किये।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभा स्थल को सुरक्षा मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ समय पर तैयार करें। अलग-अलग ब्लॉक बनाकर बैठक व्यवस्था इस प्रकार रखे की आमजन को सभा में आने-जाने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने हैलीपैड निर्माण, सभा स्थल के चारों तरफ बेरीकेटिंग, आमजन के लिए अस्थाई शौचालय आदि के संबध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नदबई कस्बे में आने वाले विभिन्न मार्गों से आमजन बसों, चौपाईया वाहनों एवं आसपास के नागरिक अपनी निजी वाहनों से पहुंचेंगे। उन्होंने सभी उपखंडवार बनाए गए चैकपोस्ट को सक्रिय कर पूर्ण सुरक्षा के साथ आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभा के लाईव प्रसारण, विभिन्न जिलों में लाभार्थियों से वीसी के माध्यम से जुडने की तैयारियों की समीक्षा की।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उपखंडवार सुरक्षा व्यवस्था के लिए चैकपोस्ट पर पुलिस जाप्ता रहेगा, विभिन्न मार्गोंे से आने वाले वाहनों को पार्किग स्थल पर खडा करने के बाद सभा स्थल तक आमजन पैदल पहुंचेंगे। उन्होंने सभा स्थल को सुरक्षात्मक दृष्टि से मूर्तरूप देते हुए सभी तैयारियां गुणवत्ता से करने के निर्देश दिये। उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा ने रूटचार्ट वार तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। 
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियन्ता सानिवि वृद्धिचंद मीणा, अधिशाषी अभियन्ता महेश शर्मा, एसीपी पुष्पेन्द्र कुन्तल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थति रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................