राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन का विस्तार

Jan 12, 2026 - 14:41
 0
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन का विस्तार

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन के जहाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक शाह ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक शाह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना, महिला उत्पीड़न के मामलों में आवाज उठाना, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जाति-धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित और मजलूम व्यक्ति की सहायता करना तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना ही संगठन का धर्म और लक्ष्य है।
उन्होंने जानकारी दी कि कार्यकारिणी विस्तार के तहत एक महासचिव, चार उपाध्यक्ष, चार सचिव तथा एक लीगल एडवाइजर की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................