बिचगाँवा में बच्चों को मिले गर्म वस्त्र; मकर संक्रांति पर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ वितरण

Jan 14, 2026 - 13:45
 0
बिचगाँवा में बच्चों को मिले गर्म वस्त्र;  मकर संक्रांति पर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ वितरण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) के निकटवर्ती ग्राम बिचगाँवा में मकर संक्रांति के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस दौरान 6 वर्ष तक के बच्चों को स्वेटर और मोजे दिए गए।
यह वितरण चेतन प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार मीना और शरीकांत प्रधान द्वारा किया गया। इन भामाशाहों ने ठंड से बचाव के लिए बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए।इस अवसर पर सुशील कुमार गूजर खान, जाह्नवी दीक्षित, गीता शर्मा, रूपवती मीना और केदार नाथ शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए दानदाताओं की सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................