पीएम श्री स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हुआ इंटरनेशनल व्याख्यान
सकट (अलवर) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत इंटरनेशनल व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशनल व्याख्यान के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामग्री प्रबंधन संस्थान के चैयरमेन ललित राज मीणा ने चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि के क्षेत्र में कैरियर की संभावना को लेकर छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी और विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारों स्टार्ट अप व विदेश में शिक्षा ग्रहण व ट्रेड पर संभावनाओं पर जोर दिया। इस मौके पर प्रभारी सोनम यादव, व्याख्याता श्री कृष्ण मीना, अंशु गुर्जर, दिनेश चंद सैनी, राजेंद्र मीना, बबलू सैनी, गुरु सहाय सैनी, आशीष शर्मा सहित विधालय स्टाफ मौजूद रहा।