ग्राम मसारी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Feb 9, 2026 - 13:36
 0
ग्राम मसारी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

कठूमर (दिनेश लेखी) क्षेत्र के ग्राम मसारी में सोमवार को कथावाचक आचार्य रामसेवक भट्ट हरिद्वार के सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ 4 फरवरी को हुआ। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जा रही है।
कथा शुभारंभ के मौके पर बेंड बाजों के साथ 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
कथा में आचार्य भट्ट श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म, सनातन संस्कृति और मानव जीवन के मूल्यों पर सारगर्भित प्रवचन दे रहे हैं।,पंचम दिवस पर श्याम तस्वीर भंडार एवं झांकी कलाकृति की ओर से राधा-कृष्ण झांकी की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। आयोजन में चांदोलिया परिवार सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................