लोहार्गल सूर्य मठ मंदिर में सूर्य सप्तमी ब्रह्मोत्सव 25 को; बंगाली फूलों से होगा भगवान सूर्य नारायण का भव्य श्रृंगार

Jan 17, 2026 - 13:22
 0
लोहार्गल सूर्य मठ मंदिर में सूर्य सप्तमी ब्रह्मोत्सव 25 को; बंगाली फूलों से होगा भगवान सूर्य नारायण का भव्य श्रृंगार

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम स्थित सूर्य मठ मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को सूर्य सप्तमी ब्रह्मोत्सव मनाया जाएगा l सूर्य मठ मंदिर के जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशा चार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी शुक्रवार को सूर्य ध्वज, सूर्य स्त्रोत पाठ एवं गौ माता पूजन किया जाएगा l महाराज श्री के अनुसार 24 जनवरी को जनकल्याण हेतु सूर्य महायज्ञ का आयोजन होगा एवं 25 जनवरी को सूर्य महाअभिषेक व छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा  l

 25 जनवरी को ही सूर्य महा आरती का आयोजन होगा lसूर्य मठ मंदिर के श्रीमद् जगतगुरु पीठाधिपति महंत अवधेशाचार्य महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को सूर्य सप्तमी  महोत्सव पर मंदिर परिसर का बंगाली फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा l सुप्रसिद्ध भजन गायककारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी व भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें दिन भर श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l सूर्य सप्तमी महोत्सव को लेकर गांव-गांव व ढाणी ढाणी में एवं बड़े शहरों में निमंत्रण पत्र देकर लोगों को न्योता दिया जा रहा है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................