पेंशनर्स को जमा करना होगा जीवित प्रमाण पत्र

Jan 19, 2026 - 12:52
 0
पेंशनर्स को जमा करना होगा जीवित प्रमाण पत्र

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में जिले में लगभग 625 पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) अब तक अपडेट नहीं हुए हैं।
कोषाधिकारी कार्यालय खैरथल–तिजारा द्वारा बताया गया है कि जिन पेंशनरों अथवा पारिवारिक पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र लंबित हैं, वे शीघ्र अति शीघ्र अपना जीवित प्रमाण पत्र संबंधित कोष कार्यालय / उपकोष कार्यालय में अथवा ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जीवित प्रमाण पत्र के अभाव में पेंशन रोकी जा सकती है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर की स्वयं की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................